Connect with us

LIVE

LIVE 30-08-20, 05.30 pm 8hrs.Yog Bhatti Class- Achanak-Everready- BahutKaal Ka Abhyas- BK Usha Didi Madhuban

Published

on

LIVE

Dr. Kiran Bedi, Former Lt. Governor inaugurates, ‘Ghar Mera Swarg’ Pre-Launch Pgm

Published

on

By

 ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंपदिल्ली सेवाकेंद्र में ‘रजत रश्मियां‘ (Silver Jubilee year of ORC) के अंतर्गत

* डॉकिरण बेदी ने किया घर मेरा स्वर्ग‘ प्रोजेक्ट का पूर्वशुभारंभ(Pre-Launch)

* दुनिया को युद्ध से बचाना है तो माताओं को अपने बेटों में बोने होंगे शांति और अहिंसा के बीज – डॉ. किरण बेदी

* तिहाड़ जेल को आश्रम बनाने वाली शक्ति का नाम है ब्रह्माकुमारीज़ – डॉ. किरण बेदी 

ब्रह्माकुमारीज़  ओम् शांति रिट्रीट सेंटर (ORC) की रजत जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे ‘रजत रश्मियां’ प्रोजेक्ट के अंतर्गत, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंप सेवाकेंद्र, दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘नारी – घर की शक्ति, घर का स्वर्ग’ रहा।

कार्यक्रम में डॉ. किरण बेदी,  पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल एवं पूर्व IPS अधिकारी और श्रीमती गीता सहारे, दिल्ली विश्वविद्यालय महिला संघ की अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित मातृशक्ति और अतिथियों के सम्मान में प्रस्तुत की गई शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। मनमोहक ‘कत्थक नृत्य’ और सुमधुर ‘संगीत प्रस्तुतियों’ ने कार्यक्रम में एक ईश्वरीय और उल्लासपूर्ण वातावरण का निर्माण कर दिया।

 किंग्सवे कैंप सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. साधना दीदी ने अपने स्वागत वक्तव्य में कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि जब एक नारी अपनी आंतरिक शक्तियों को पहचान लेती है, तो वह न केवल अपने घर को बल्कि पूरे समाज और इस विश्व को भी  स्वर्ग बना सकती है। दीदी जी ने महिलाओं को आध्यात्मिकता से जुड़कर स्वयं को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित किया।

        मुख्य अतिथि डॉ. किरण बेदी ने अपने ओजस्वी विचारों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि, “नारी स्वयं में शांति और अहिंसा का स्वरूप है, तो वहीं वह असीम साहस और शक्ति का भी प्रतीक है।” उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे इन ईश्वरीय गुणों को केवल अपने तक सीमित न रखें, बल्कि भविष्य के कर्णधार अपने बच्चों में — विशेष रूप से बेटों में — शांति, अहिंसा, सत्य, प्रेम और सहनशीलता जैसे उत्कृष्ट संस्कारों का सृजन करें।

ब्रह्माकुमारीज़ के साथ अपने गहरे जुड़ाव को साझा करते हुए डॉ. बेदी ने बताया कि, “तिहाड़ जेल को ‘तिहाड़ आश्रम’ में परिवर्तित करने में ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा मुझे जो सहयोग प्राप्त हुआ, वह अभूतपूर्व और अविस्मरणीय है।”  वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज जब संपूर्ण विश्व में हिंसा और युद्धों ने ज़ोर पकड़ा हुआ है, ऐसे समय में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा दिया जाने वाला शांति और अहिंसा का संदेश सम्पूर्ण विश्व के लिए एक बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने यह पूर्ण विश्वास जताया कि ब्रह्माकुमारीज़ के इन पुनीत प्रयासों से जल्द ही इस विश्व में स्वर्ग का अवतरण होगा।

       विशिष्ट अतिथि श्रीमती गीता सहारे ने समाज में समानता के अधिकार (Gender Equality) पर ज़ोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपनी बच्चियों को आगे बढ़ने के लिए हर क्षेत्र में बालकों के समान ही, समान अवसर और प्रोत्साहन देना चाहिए, तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

इस गरिमामयी अवसर पर डॉ. किरण बेदी के कर कमलों द्वारा ‘घर मेरा स्वर्ग’ अभियान का विधिवत उद्घाटन भी किया गया, जिसके तहत समाज में नारी सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों की स्थापना के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘घर को स्वर्ग बनाने में महिलाओं की भूमिका’ विषय पर एक विशेष पैनल चर्चा (Panel  Discussion) का भी आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में सीनियर कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन डॉ. सुमन अरोड़ा, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति की निजी सचिव (PS) श्रीमती विनोद कपूर, किंग्सवे कैंप सेवाकेंद्र प्रभारी बी.के. साधना दीदी और नारी शक्ति संघ (NSS) कोऑर्डिनेटर श्रीमती हेमा बंसल ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने बच्चों के स्वस्थ लालन-पालन, शिक्षा के साथ पारिवारिक मूल्यों के संतुलन और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में नारी के अतुलनीय योगदान पर गहराई से प्रकाश डाला।

      कार्यक्रम के मध्य में राजयोग मेडिटेशन का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। परमपिता परमात्मा की मधुर स्मृति में हुए इस ध्यान-अभ्यास ने पूरे सभागार को एक दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। उपस्थित सभी अतिथियों व मातृशक्ति ने कुछ पलों के लिए असीम शांति का अत्यंत सुखद अनुभव किया।

 

Continue Reading

LIVE

Run for Mother Earth- Brahma Kumaris – Kingsway Camp, Delhi

Published

on

By

Run for Mother Earth Registration :

 

Brahma Kumaris – Kingsway Camp, Delhi Branch* is hosting a massive *Run-a-thon* , and you’re invited to be part of the movement.
Whether you run for fitness, for peace, or just for the fun of it—let’s hit the pavement together!
The Details:
📅 When: Sunday, 19th April 2026
📍 Where: Brahma Kumaris
Shanti Bhavan, Plot No. 2-3, Outram Lines, Nr. H. No. 1827, Kingsway Camp, Delhi
🗺️Google Map Address of Venue: https://share.google/k0vMFZX6QUHPHxjaU
⏰ Time: 5 AM
🎂 Age Group: 16-55 yrs
💵 Registration fees: Free of Cost
Let’s turn miles into smiles and sweat into strength. 🌟
🔗 Register Now:
For further queries, you may contact:
+91 92104 83073
Continue Reading

LIVE

Visit of Shri Raja Iqbal Singh ji, Newly Elected Mayor, Delhi

Published

on

By

दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर का  ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंप, दिल्ली सेवाकेंद्र पर हुआ आगमन
 
      ब्रह्माकुमारीज़ किंग्सवे कैंप, दिल्ली सेवाकेंद्र पर एक दिव्य और भावनात्मक वातावरण में दिल्ली के नव निर्वाचित महापौर श्री राजा इकबाल सिंह जी का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री अजय बुद्धिराजा जी (अध्यक्ष, RWA फेडरेशन), श्री ओमप्रकाश अरोड़ा जी (यूबॉन कंपनी के बिजनेस ओनर और वरिष्ठ समाजसेवी) तथा श्री गुलशन नारंग जी ( प्रमुख प्रचारक – RSS, कार्यकर्ता – सेवा भारती ) उपस्थित रहे।
      कार्यक्रम की शुरुआत, हाल ही में हुए पहलगाम हमले के मृतकों व पीड़ितों के परिजनों के प्रति शांति और सहानुभूति हेतु राजयोग मेडिटेशन के साथ की गई। सभी ने गहन मौन साधना द्वारा दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारों के लिए साहस और शक्ति हेतु सकाश दिया।
 
      इसके उपरांत, बी.के. साधना दीदी ने बुके एवं भावपूर्ण कविता के माध्यम से समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और परमात्मा शिव का परिचय देते हुए उनकी श्रीमत के अनुसार जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी तथा भ्राता राजा इकबाल जी के प्रति अपने शुभ संकल्प प्रकट करते हुए कहा, “आप नगर को नई ऊँचाइयों पर ले जाएंगे, ऐसा मेरा गहन विश्वास है। आप परोपकारी वृक्ष के समान हैं, जो फल भी देते हैं और छाया भी। हम सभी बहनें, आपके साथ हैं। हमारा स्वप्न है भारत को पुनः विश्वगुरु बनाना। हम मिलकर अपने एरिया, समाज और सम्पूर्ण भारत देश को ऊंचाई पर ले जाएंगे। बहनों की दुआएं, शुभभावनाएं और शिव बाबा की असीम ब्लेसिंग्स सदा आपके साथ हैं ।” 
 
* माननीय मेयर श्री राजा इकबाल सिंह जी ने अपने संबोधन में सेवाकेंद्र और ब्रह्माकुमारी बहनों की सराहना करते हुए कहा,*”यह बहनें वास्तव में पवित्रता की प्रतिमूर्ति हैं। ये सेवाकेंद्र वह पवित्र द्वार है जो हमें राग-द्वेष, हानि-लाभ जैसी दुनिया की अशुद्धियों से परे ले जाकर परमात्म अनुभूति और शक्ति की ओर ले जाता है। बाहर की दुनिया में स्वार्थ, प्रतिस्पर्धा और द्वेष है, लेकिन इस ईश्वरीय स्थान पर केवल निर्मलता, शुभभावना और पवित्रता है। साथ ही उन्होंने अपने पद की जिम्मेदारियां को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निभाने के लिए भी संकल्प लिया।
 
बीके साधना दीदी जी के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा, “साधना दीदी स्वयं साधना में स्थिर रहती हैं और ऐसे अनेकों साधकों को गढ़ रही हैं। दीदी का कार्य वास्तव में वंदनीय है। मैं उनके प्रति दिल से धन्यवाद प्रकट करता हूँ । दीदी मेरे लिए सच्ची प्रेरणा का स्रोत हैं। दीदी का हर एक शब्द मेरे लिए मार्गदर्शन जैसा है। मुझे ऐसा लगता है जैसे ईश्वर ने मुझे यहां, सशक्त बनने के लिए भेजा है।
 
   *श्री अजय बुद्धिराजा जी (अध्यक्ष, RWA फेडरेशन) ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में कहा, “आज का कार्यक्रम हमारे क्षेत्र में एक ऐसे प्रांगण में हो रहा है, जो शुद्धता का पर्यायवाची है। प्रदूषण से भरी दुनिया में यदि कहीं *स्वच्छता और निर्मलता का अनुभव* होता है, तो वह इस सेवा केंद्र के प्रांगण में होता है। यह स्थान हमारे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की अनुभूति का केंद्र है। यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है। भागदौड़ भरी दुनिया में जब यहां कदम रखते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे थोड़ी देर के लिए ही सही, पर आत्मा को सच्ची मुक्ति और विश्राम मिल गया हो ।”
     उन्होंने आगे कहा, ” यहां आकर सबसे बड़ी सीख विनम्रता और अनुशासन की मिलती है। आदरणीय साधना दीदी के नेतृत्व में यह कार्य जिस पवित्रता और समर्पण से हो रहा है, वह निश्चित ही प्रभु का विशेष आशीर्वाद है। हम सभी क्षेत्रवासी स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं कि इस दिव्य स्थान से हमें जुड़ने और सीखने का अवसर मिला है ।”
 
श्री ओम प्रकाश अरोड़ा जी (यूबॉन – कंपनी के बिजनेस ओनर और वरिष्ठ समाजसेवी) ने भी अपने भाव प्रकट करते हुए कहा, ” हमें अपने पूरे परिवार को इस दिव्य ज्ञान से अवगत कराना चाहिए। राजयोग मेडिटेशन से जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन को मैंने स्वयं अनुभव किया है। यह ज्ञान हर घर में प्रसारित होना चाहिए ।”
 
श्री गुलशन नारंग जी (प्रमुख प्रचारक – RSS, कार्यकर्ता – सेवा भारती ) – यहाँ आकर हमने सुना भी हैं और देखा भी हैं की आत्माएं पुराने संस्कार लेकर आती है और यहाँ आकर हम मूल गुणों को और अच्छा करने का प्रयास करते हैं l उसके लिए हमें अपने को समझना है और सनातन धर्म को समझना होगा और उसके लिए इससे बेहतर और कोई जगह नहीं है।
 
     महापौर श्री राजा इकबाल सिंह जी के नवनिर्वाचन के उपलक्ष्य में, सेवाकेंद्र पर केक कटिंग की गई। सभी उपस्थित भाई-बहनों ने बधाइयों और शुभकामनाओं के साथ उनका स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभ संकल्प किए। इसके उपरांत सभी विशिष्ट अतिथियों को ‘ईश्वरीय सौगात’ भेंट की गई।
Continue Reading

Brahma Kumaris Kingsway